मुंबई: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि नई हज नीति इस महीने पेश की जाएगी और अगले वर्ष से हज यात्रा उसी के अनुसार आयोजित की जाएगी।
उन्होंने हज 2017 पर समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘नई नीति का उद्देश्य हज प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुचारू बनाना है। हज तीर्थयात्रियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देना इस नीति के केन्द्र में है।’’ नकवी ने कहा कि नई हज नीति बनाने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति इस नीति को अंतिम रूप दे रही है।