पटना: वैशाली में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के काफ़िले पर पथराव के बाद राजद नेता तेजश्वी यादव ने जनता से हिंसा का सहारा ना लेनी की अपील की| उन्होंने इस पथराव को राजद द्वारा किया गया विरोध बताये जाने पर भाजपा की आलोचना की|
तेजश्वी ने कहा,”सृजन घोटाले से त्रस्त आम जनता के विरोध को सुशील मोदी राजद कार्यकर्ताओं से जोड़कर अपने भ्रष्टाचारी रूपी बेनामी काले पाप को छुपाना चाहते है।”
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इसके इलावा बिहार में गुंडागर्दी की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा,”NDA की सरकार आने के बाद RJD कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। नीतीश जी की अगुवाई में भाजपाईयों ने बिहार में गुंडागर्दी शुरू कर दी है।”
उन्होंने कहा,”हम गांधी को मानने वाले लोग है।हिंसा हमारा रास्ता नहीं।जनता अपने आक्रोश को चुनाव मे वोट की चोट के मार्फ़त निकाल धोखेबाज़ो को सबक़ सिखायें”
राजद नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा,”सृजन घोटाले के कारनामे उजागर करने भागलपुर जा रहा हूँ तो CMमुझे रोकने की साज़िश कर रहेहै ताकि घोटाले का पर्दाफाश ना हो सके।डरने वाला नही हूँ”
रात के अंधेरे में न्यायप्रिय मालिक लोग अपने मोबाइल की टॉर्च से रोशनी कर मैदान में डटे है।जनादेश के अपमान से जनता में भारी आक्रोश है। pic.twitter.com/EMX9TDz2o5
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 15, 2017
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के काफ़िले पर आज लोगों ने विरोध जताया| इस विरोध की वजह सृजन घोटाले में कई भाजपा नेताओं का नाम आ जाना है|अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़ उनके काफ़िले पर पत्थरबाज़ी की गयी और उनकी गाड़ी के ऊपर भी पत्थर लगे लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आयी है|