गोरखपुर: यहाँ के BRD अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों की संख्या 63 पहुँच चुकी है| इस बीच कांग्रेस के वरिष्ट नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद और राज बब्बर अस्पताल का मुआयना करने पहुंचे| ग़ुलाम नबी आज़ाद ने अस्पताल का मुआयना करने के बाद कहा कि ये दिल दहलाने वाली स्थिति है|
उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत से दुखी हैं| आज़ाद ने इसके पीछे राज्य सरकार की लापरवाही को ज़िम्मेदार बताया|
उन्होंने स्वास्थ मंत्री और तकनीक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग करते हुए कहा कि UP CM योगी आदित्यनाथ अपनी ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकते, उन्हें राज्य से माफ़ी मंगनी होगी|
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने स्वास्थ मंत्री को नैतिक ज़िम्मेदारी के तहत इस्तीफ़ा देने की मांग की| कुछ और लोगों ने कहा कि ऐसा कैसे हुआ कि ऑक्सीजन सप्लायर का पयेमेंट नहीं हो सका|
इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि विपक्ष जल्दी में बयान दे रहा है, ये सरकार लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है| उन्होंने कहा कि इस मामले में जो दोषी होगा उसपर कठोर कार्यवाही होगी|