वाशिंगटन: अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में केंट्रीज हाई स्कूल से 14 साल के एक सिख लड़के की पिटाई की खबर सामने आई है।जहाँ उसके क्लास में ही पढ़ने वाले एक स्टूडेंट ने सिख लड़के को लात-घूसे मारकर जमीन पर गिरा दिया।पीड़ित के परिवार ने इसे “हेट क्राइम” का नाम दिया है।इस लड़के के पिता ने दावा किया है कि उसके बेटे को इसलिए निशाना बनाया गया कि वह भारतीय मूल का है। उस वक़्त उसने सिर पर पगड़ी बाँधी हुई थी।
उनका कहना है की मुझे इस बात का बहुत ज्यादा बुरा लग रहा है क्योंकि ऐसा मेरे बेटे के साथ हुआ है। मैं आरोपी लड़के से कभी नहीं मिला और ना ही उसका नाम जानता हूं। लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरे बेटे या किसी और के साथ ऐसा फिर हो।
खबर के मुताबिक, लड़के पर उसके क्लासमेट ने हमला किया जिसे किसी ने रिकार्ड कर लिया और स्नैपचैट पर डाल दिया।इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सिख लड़के के पीछे से एक दूसरा लड़का आता है और अचानक उसे मारना शुरू कर देता है। जिससे वह लड़का जमीन पर गिर जाता है। घटना के दौरान सिख लड़का अपना सिर बचाने की कोशिश करते दिखता है। तब वह लड़का पीड़ित को कई बार लात-घूसे मार कर नीचे गिरा देता है।
स्कूल के मैनेजमेंट ने इसे हेट क्राइम की घटना मानने से इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि घटना के बाद इस मसले पर ऑनलाइन हेट स्पीच जरूर दी जा रही है। लेकिन इस घटना की वजह घृणा नहीं है।न ही ये कोई धार्मिक या नस्लीय हमला था। दरअसल हाल ही में क्लास में स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से ये घटना हुई।