शिमला: हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से 48 लोगों की मौत हो गयी| बादल फटने के कारण हुए इस भीषण हादसे में मौत का आँकड़ा अभी और बढ़ने की उम्मीद है| इस हादसे में दो बसें ज़मींदोज़ हो गयीं|
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायज़ा लिया| मरने वालों के परिजनों को राज्य सरकार 5-5 लाख रूपये देगी|
इस भूस्खलन से पूरा रास्ता बह गया है और बसें 800 मीटर की गहराही में जा गिरी हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के प्रति शोक व्यक्त किया|