पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर के अपना पक्ष रखा. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने की आलोचना की. उन्होंने कहा,”बिहार बहुत जागरूक प्रदेश है, आज गांव-गांव के लोग नाराज़ हैं”. नीतीश का पुराना बयान दुहराते हुए लालू ने कहा,”नीतीश कुमार बोलते थे मैं मिटटी में मिल जाऊँगा लेकिन भाजपा से हाथ नहीं मिलाऊंगा ”
लालू ने ट्विटर के ज़रिये भी नीतीश कुमार पर हमला जारी रखा. उन्होंने ट्वीट किया,”नीतीश कुमार, क़फ़न में जेब नहीं होती लेकिन कुकर्मों का दाग़ ज़रूर होता है। जनता और मालिक सबके सब कर्मों का लेखा-जोखा रखते है। धीरज रखिए”
एक और ट्वीट में उन्होंने बताया कि नीतीश पर गंभीर आरोपों में मुक़दमा दर्ज है.
नीतीश के खिलाफ पब्लिक को गोली मारने का मामला है। स्वयं उसने affidavite में माना है। वह कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है। पढ़िए pic.twitter.com/MUmOkKgV3q
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 27, 2017