नई दिल्ली: गुजरात में तीन सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में सबसे एहम सीट अहमद पटेल की बन गयी है| कांग्रेस और भाजपा दोनों अपना पूरा दमखम लगा कर इस सीट को जीतना चाहते हैं|
इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,”राज्यसभा और गुजरात विधानसभा में कांग्रेस की जीत होगी, एनसीपी समेत सभी दल कांग्रेस के साथ आयेंगे”
उन्होंने कहा कि भाजपा कभी अल्पमत को बहुमत में नहीं बदल पायेगी, जनतंत्र का अपमान, बहुमत का अनादर भाजपा का चरित्र बन गया है|
इसके पहले
गुजरात में कांग्रेस के नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि गुजरात में सभी विधायक एकजुट हैं| उन्होंने दावा किया कि पार्टी के साथ अब जो विधायक रह गए हैं उनके साथ हॉर्स-ट्रेडिंग मुमकिन नहीं है|
गोहिल ने कहा कि भाजपा हमारे विधायकों को डरा नहीं सकती|
गुजरात कांग्रेस व्हिप के मुखिया शैलेश परमार ने बताया कि आज शाम को वरिष्ट कांग्रेस नेता अहमद पटेल विधायकों से मिलेंगे|
गुजरात में तीन सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल भी चुनाव के मैदान में हैं लेकिन हर बार की तुलना में इस बार उनकी राह थोड़ी मुश्किल है क्यूंकि भाजपा ने इस बार पूरी ताक़त लगा दी है कि पटेल फिर राज्यसभा ना पहुंचे और इसको लेकर भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग, धमकी देने के इलज़ाम भी लगे हैं| हालाँकि भाजपा ने इन सभी इल्ज़ामों को बेबुनियाद बताया है|
अहमद पटेल के ख़िलाफ़ भाजपा ने बलवंत सिंह राजपूत को चुनाव में उतारा है|