कहते हैं कि पहला प्यार कभी भी भुलाया नहीं जा सकता फिर वह बचपन में हुआ हो या जवानी में। यह मायने नहीं रखता क्योंकि पहला प्यार हमेशा पहला ही रहता है। जिसकी यादें हमेशा हमारे दिल में तरोताजा रहती है। अक्सर कई लोगों का क्रश फिल्म स्टार होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं। जिन्होंने बचपन में किसी से प्यार किया और वह पूरी उम्र उन्हें भुला नहीं पाए।
आज हम ऐसे ही सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जो अपने कर्ज को कभी भुला नहीं सकते हैं। इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का।
जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान का पहला प्यार उनकी पत्नी गौरी खान नहीं। बल्कि मुमताज उनका पहला प्यार थी। जोकि फिल्म अभिनेत्री रह चुकी है।
यूं तो करोड़ों लोगों के दिलों पर शाहरुख खान राज करते हैं। लेकिन लड़कियों के दिलों में उनके लिए खास जगह है। लेकिन शाहरुख खान का दिल अभिनेत्री मुमताज के लिए धड़कता है।
इस कड़ी में अगला नाम आता है फिल्म अभिनेता सलमान खान का। जिन्हें बॉलीवुड में भाई जान और दबंग के तौर पर जाना जाता है। यूं तो सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
कई अभिनेत्रियों के साथ उनके अफेयर रह चुके हैं। लेकिन सलमान खान का पहला प्यार की फिल्म अभिनेत्री रेखा हैं। सलमान खान एक समय पर रेखा को बहुत ज्यादा पसंद किया करते थे।
इस कड़ी में अगला नाम आता है फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का। करीना कपूर और सैफ अली खान एक साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं।
करीना कपूर की जिंदगी में सैफ अली खान से पहले अभिनेताओं की एंट्री हो चुकी है। लेकिन आखिरकार उन्होंने सैफ अली खान के साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला लिया। आपको बता दें.
कि करीना का दिल बचपन में हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के लिए धड़कता था। इस कड़ी में अगला नाम आता है फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का। रणबीर कपूर का नाम की फिल्म अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
आजकल रणवीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर की छवि फिल्म इंडस्ट्री में दिल फेंक आशिक की है। रणबीर कपूर का दिल माधूरी दीक्षित के लिए धड़कता था।
एक समय पर माधुरी दीक्षित उनकी क्रश थीं। इस कड़ी में अगला नाम आता है फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट का। जोकि फिलहाल रणबीर कपूर के साथ है रिलेशनशिप में है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में आलिया भट्ट लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी है।
बचपन में आलिया भट्ट के दिल में शाहिद कपूर बसते थे। इस बात का खुलासा आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में किया था उन्होंने बताया था कि शाहिद की फिल्म इश्क विश्क देखने के बाद उन्हें उनसे प्यार हो गया था।